मां बगलामुखी दर्शन करने के बाद युवक को आया चक्कर और गिर पड़ा, मौत
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
फतेहाबाद, 26 अगस्त । जिले के खंड भट्टू कलां के एक छोटे से गांव सिरढान के सतबीर सिंह गिजरोइया ने जर्मनी में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित 25 वें वल्र्ड ट्रांसप्लांट एथलेटिक गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और 2 कांस्य पदक हासिल करके अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। 31 वर्षीय सतबीर सिंह ने बाल थ्रो में गोल्ड और जेवलिन थ्रो और पेंटाक सिंगल में कांस्य पदक हासिल किया है। इन खेलों में लगभग 51 देशों के 2200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इसमें भारत से 57 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से हरियाणा से 3 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से सतबीर सिंह गिजरोइया ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश भर में हरियाणा का नाम रोशन किया है। मंगलवार को यहां पहुंचे सतबीर सिंह ने बताया कि उनको कुछ वर्ष पहले किडनी संबंधित दिक्कतें हुई थी और उनके पिता रणजीत सिंह ने उनको किडनी देकर नया जीवन दान दिया था। सतबीर सिंह गिजरोइया ने किडनी प्रत्यारोपण जैसे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी मामले से पार पाकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह सबके लिए प्रेरणादायक है।
