वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveबस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन...
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
रायपुर, 26 अगस्त ।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।अगले एक सप्ताह तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त को पूरे प्रदेश के सभी 33 जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तीन घंटों के लिए बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर, कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है, इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हलकी वर्षा की संभावना बनी हुई है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. वहीं एक द्रोणिका हरियाणा से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के केंद्र तक समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर तक बनी हुई है। मानसूनी रेखा बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
वहीं सरगुजा संभाग में लगातार तीन दिनों से बारिश जारी है।सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में इस बार मानसून ने 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 24 अगस्त तक अम्बिकापुर में पूरे मानसून सीजन का 100 प्रतिशत वर्षा लक्ष्य पूरा हो गया है।
