Aaj ka Panchang 29 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal: आज 29 सितंबर...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
कवर्धा, 25 अगस्त । कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में रविवार बीती रात खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, बीते रविवार रात जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। तभी खेत मालिक विशाल पटेल के द्वारा लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी तत्काल सुचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
