वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर – मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17...
Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17...
Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...
Spread the loveरायपुर – सेवा संकल्प अभियान के...
महार समाज का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न।
इंदौर, दिनांक 25 अगस्त, 2025,श्री सोमवंशीय सकल पंच महार समाज केन्द्रीय नगर समिति इंदौर के तत्वाधान में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रांतीय अधिवेशन स्वामी प्रीतमदास सभागृह में सम्पन्न हुआ। ‘एक समाज-एक विधान’ विषय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में प्रदेश के करीब 18 प्रमुख जिलों के समाज अध्यक्ष/सरपंच और पदाधिकारियों ने भाग लिया। 
समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष नारायण गायकवाड एवं विजय टपाल ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश के जिलों से आए समाज अध्यक्ष/सरपंच और पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज की प्रगति, सांस्कृतिक विरासत के सरंक्षण, वर्तमान की चुनौतियों और भविष्य की दिशा तय करने के लिए सभी ने अपने विचार रखे तथा सामूहिक रूप से चिंतन मंथन हुआ। अधिवेशन में चर्चा के बाद समाज उत्थान के लिये महत्वपूर्ण निर्णयों की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जिलों के समाज अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह तथा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में पूर्व सरपंच बाबूराव अहीरे, दशरथराव झालटे, सदाशिव कोकरे, अतुल सिरसाट, प्रकाश तपासे, प्रमोद साल्वे तथा किशोर बाइस्कर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष निकुमकर, पवन कामले एवं मनीष कामले किया।
कार्यक्रम के सूत्रधार श्रीमती संगीता मोरे, लखन अडाव, राजेश सासदिवे, विजय भैया बाविस्कर, दीपक कोंगे, अनिल पंवार, श्रीमती सुलोचना भडंगे, प्रेम पगारे, मनीष मोरे, पवन सिरसाट, बाबूराव सिंगारे, यशवंत पवांर तथा जीवन सोनोने रहे।
