घटिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उज्जैन ग्रामीण का सोशल मीडिया सम्मेलन विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम औदिच्य ब्राह्मण समाज धर्म शाला घटिया प्रतापनगर में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता प्रणव पैठणकर सचिव विश्व संवाद केंद्र मालवा प्रचार विभाग एवं नागरिक पत्रकारिता प्रशिक्षण प्रांत अध्यक्षता जिला प्रचार प्रमुख सतपाल सिंह गांधी विशेष अतिथि नरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आचार्य पं संतोष व्यास जलवा, सुदर्शन शास्त्री, के द्वारा भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवक बंधुओं को संबोधित करते हुए प्रणव पैठणकर ने कहा कि आजकल देश में बढ़ रही लव-जिहाद सामाजिक समरसता की घटनाओं का मुख्य कारण सोशल मीडिया को बताया की हिन्दू बहन बेटियां को इंस्टाग्राम फेसबुक अकाउंट पर अपनी पर्सनल व पारिवारिक फोटो डालने से बचना चाहिए व बिना जान पहचान के सोशल मीडिया पर किसी से भी दोस्ती करने से बचना चाहिए इसके अलावा सोशल मीडिया का उपयोग राष्ट्रहित व धर्म के प्रचार-प्रसार में करना चाहिए इस अवसर पर जिला सह व्यवस्था प्रमुख दिनेश त्रिवेदी, जितेन्द्र सिंह सोलंकी, गोपाल सिंह, जितेन्द्र रावल व उज्जैन जिला ग्रामीण के सोशल मीडिया प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम में गीत नवीन विश्वकर्मा टुकराल ने गाया। यह जानकारी खंड सहप्रचारक रविन्द्र त्रिवेदी ने दी।