छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख...
इटानगर, 24 अगस्त । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने अरुणाचल प्रदेश की हिलंग याजिक को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित 57वीं एशियाई बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि महिला मॉडल फिजिक (160 सेमी तक) श्रेणी में आपकी जीत न केवल व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। आपको भविष्य में और भी कई स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल करने की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि महिला मॉडल फिजिक (160 सेमी तक) श्रेणी में उनके असाधारण प्रदर्शन ने हमारे राज्य और भारत को बहुत गौरवान्वित किया है। यह शानदार उपलब्धि उनके आगे के सफर में कई और उज्ज्वल क्षणों में से एक हो। उनकी निरंतर सफलता और शक्ति की कामना करता हूं!
उप मुख्यमंत्री चौना मीन ने कहा कि महिला मॉडल फिजिक (160 सेमी तक) श्रेणी में उनकी उल्लेखनीय जीत न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अरुणाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
मैं उनकी निरंतर सफलता और आगे के सफर में और भी कई स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल करने की कामना करता हूं।
