राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love उज्जैन, 21 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – ग्वालियर के महाराज ने...
बलरामपुर, 23 अगस्त । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित लघु वनोपज सहकारी समिति के महावीरगंज के प्रबंधक अजय सिंह की बीते दिनों मौत हो गई थी। अब यह मामला नया मोड़ ले रहा है। सड़क हादसे में हुई मौत को उनके परिजन हत्या बता रहे हैं। मृतक के भाई विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
मृतक का भाई विनय के अनुसार, 28 जुलाई को समिति प्रबंधक अजय सिंह पूरी तरह स्वस्थ था। देर रात करीब 10.30 बजे एक के युवक ने फोन कर बताया कि, रामानुजगंज-वाड्रफनगर रोड पर उनका एक्सीडेंट हो गया है। विनय तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजय को पहले रामानुजगंज फिर अंबिकापुर ले गए। अंबिकापुर ले जाने के दौरान अजय की मौत हो गई। विनय का कहना है कि, अजय के शरीर पर कहीं भी खरोच नहीं थी, सिर्फ सिर के दोनों तरफ चोट के निशान थे।
व्यापार में बड़ी रकम मिली थी, हत्या की आशंका
विनय ने आज शनिवार को बताया कि, अजय का कई लोगों से व्यवसायिक लेनदेन था। उन्हें कुछ लोगों से बड़ी रकम मिलनी थी। विनय को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उनके भाई की हत्या की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
