BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
रायपुर, 21 अगस्त । राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।बुधवार रात में हुई भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरूवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। आज गुरूवार को भी मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना कम दबाव क्षेत्र बुधवार सुबह कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास का क्षेत्र चक्रवाती घेरे की चपेट में है।
मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है। बुधवार रात में हुई भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरूवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं।
