मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
मनेंद्रगढ़ जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता: श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर, 21 अगस्त । छत्तीसगढ़ सरकार ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 220 बिस्तर के अस्पताल भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना पर कुल 35.36 करोड़ की लागत आएगी। गुरुवार काे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट प्रावधान के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है।
इस अस्पताल के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लंबे समय से इस अंचल के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है। मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण इसी संकल्प का हिस्सा है। इससे इस अंचल की जनता को इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और यहां के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
