मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
मुंबई (माधव एक्सप्रेस)। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। फिल्म 3 इडियट्स में सख्त प्रोफेसर का किरदार निभाया और कहना क्या चाहते हो, डॉयलॉग जमकर वायरल वायरल हुआ था। अच्युत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि अभी मौत की वजह सामने नहीं आई है। उनके निधन से सिने जगत में शोक मनाया जा रहा है। अंतिम संस्कार आज ठाणे में ही किया जाएगा। अच्युत पोतदार का करियर चार दशक से भी ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा मिलाकर 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों में आक्रोश, अर्धसत्य, तेजाब, परिणीता, परिंदा, वास्तव, लगे रहो मुन्ना भाई, दबंग 2, हम साथ साथ हैं, रंगीला और राजू बन गया जेंटलमैन जैसी कई हिट शामिल हैं। टीवी पर भी उन्होंने भारत एक खोज, वागले की दुनिया, प्रधनमंत्री, अगले जनम मोहे बिटिया ही किजो, आहट और माझा होशील ना जैसे सीरियल्स में भी काम किया। एक्टर बनने से पहले अच्युत पोतदार प्रोफेसर भी रहे और बाद में भारतीय सेना से जुड़े। 1967 में वह कैप्टन के पद से रिटायर हुए। इसके बाद करीब 25 साल तक उन्होंने इंडियन ऑयल में बतौर एग्जीक्यूटिव काम किया और 58 साल की उम्र में रिटायर हुए। 44 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। उन्हें उनके किरदारों से पहचान मिली।
