राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हुआ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, छत्तीसगढ़ के रक्षक मॉडल को मिला राष्ट्रीय पहचान
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग...
Spread the loveसंजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की...
Spread the love – निवाड़ी-टीकमगढ़-छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट,...
रायपुर, 17 अगस्त । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 722.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1140.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 367.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 638.9 मिमी, बलौदाबाजार में 571.3 मिमी, गरियाबंद में 620.0 मिमी, महासमुंद में 581.8 मिमी और धमतरी में 624.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 731.8 मि.मी., मुंगेली में 742.7 मि.मी., रायगढ़ में 858.2 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 621.3 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 908.8 मि.मी., सक्ती में 770.8 मि.मी., कोरबा में 753.1 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 678.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 603.5 मि.मी., कबीरधाम में 531.2 मि.मी., राजनांदगांव में 669.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 891.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 509.2 मि.मी., बालोद में 749.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 530.9 मि.मी., सूरजपुर में 865.8 मि.मी., जशपुर में 769.6 मि.मी., कोरिया में 820.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 747.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 908.6 मि.मी., कोंडागांव में 618.3 मि.मी., कांकेर में 797.8 मि.मी., नारायणपुर में 812.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 826.3 मि.मी., सुकमा में 642.0 मि.मी., और बीजापुर में 904.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
