राज्यपाल डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के...
कोरबा, 16 अगस्त l जिले में शातिर चोरों ने शराब दुकान में सेंध लगाकर 30 हजार की शराब चुराकर भाग निकले। उन्होंने पहले सीसीटीवी का तार काटा, फिर दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर का है।
दरअसल, रामपुर में देसी और विदेशी शराब दुकान हैं। शनिवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे थे तो चोरी का खुलासा है। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
इस मामले में सेल्समैन सूरज साहू ने बताया कि 14 अगस्त की रात 10 बजे दुकान बंद की गई थी। 15 अगस्त को दुकान सरकारी आदेश के कारण बंद रही। 16 अगस्त की सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई है। चोरों ने वारदात से पहले दुकान के सीसीटीवी कैमरे के केबल काट दिए। हालांकि, चोर कैश काउंटर में रखी नकदी नहीं ले गए।
उल्लेखनीय है कि दुकान में सेल्समैन, सुपरवाइजर, मुंशी समेत कुल पांच कर्मचारी कार्यरत हैं। मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। चुराई गई शराब की पेटियों की सटीक संख्या का मिलान किया जा रहा है।
