विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
नई दिल्ली, 16 अगस्त । देशभर में शनिवार को पूरे उत्साह और उमंग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।कन्हैया के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मथुरा सहित देशभर के तमाम मंदिरों में आकर्षक सज्जा और विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण की अष्टमी तिथि को हुआ था। रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि को उनका प्राकट्य हुआ इसलिए इस तिथि पर धूमधूम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिसमें शालिग्राम, लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण जैसे स्वरूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु इस दिन निर्जला उपवास रखते हैं और रात्रिकाल के शुभ मुहूर्त में खीरे से कान्हा का जन्म कराते हैं और उन्हें पंचामृत से स्नान कराते हैं।
