इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक ने राज्यपाल की अगवानी की
नर्मदापुरम (माधव एक्सप्रेस)। प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल का गुरुवार को पचमढ़ी हेलीपैड पर आगमन हुआ। नर्मदा पुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला ने महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल की पचमढ़ी स्थित स्थानीय हेलीपैड पर अगवानी की। कमिश्नर श्री तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री शुक्ला ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर डीआईजी प्रशांत खरे, एसडीएम पिपरिया श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव, एसडीओपी पिपरिया एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की राज्यपाल श्री पटेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल 14 अगस्त से 16 अगस्त तक पचमढ़ी प्रवास पर रहेंगे।
