ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
रायपुर, 14 अगस्त । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज गुरुवार काे मुंगेली और बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे आज सुबह साढ़े नौ बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे मुंगेली के शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह में शामिल होंगे। दोपहर पौने एक बजे मुंगेली के झूलेलाल मंदिर में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री साव दोपहर दो बजे बिलासपुर जिले के कोटा में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस के आयोजन में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री साव शाम पांच बजे बिलासपुर के विनोबा नगर में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का उद्घाटन करेंगे।
