CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
भुवनेश्वर, 13 अगस्त । पुरी के विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के पास बुधवार को बालीसाही प्रवेश द्वार के निकट बुढ़ी मां ठाकुराणी मंदिर की दीवारों पर धमकीभरे ग्राफिटी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा किया है बल्कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह आपत्तिजनक और धमकीभरे ग्राफिटी बालीसाही प्रवेश द्वार के निकट स्थित बुढ़ी मां ठाकुराणी मंदिर की दीवारों पर पाए गए। इनमें लिखा था, “आतंकवादी मंदिर को नष्ट कर देंगे” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी उल्लिखित था। इसके अलावा कुछ मोबाइल नंबर और ‘कॉल करने’ के निर्देश भी लिखे गए थे, जिससे संभावित खतरे की आशंका और भी बढ़ गई है।
इतना ही नहीं, शरारती तत्वों द्वारा परिक्रमा मार्ग में लगाए गए सजावटी लाइटों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। यह क्षेत्र श्रीमंदिर के दक्षिणी हिस्से में स्थित है, जहां 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। बावजूद इसके, इतनी संवेदनशील जगह पर इस प्रकार की घटना का हो जाना सुरक्षा व्यवस्था की पर सवाल खडा कर रहा है ।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी कार्यरत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं और दीवार पर लिखे मोबाइल नंबरों के आधार पर सुराग जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
