छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
गोपेश्वर, 12 अगस्त । मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा फिलहाल 14 अगस्त तक के लिए रोक दी गई है। यह जानकारी चमाेली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दी है।
मंगलवार काे जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम विभाग के ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदरीनाथ हाइवे पर कमेडा के पास भू-स्खलन के कारण रास्ता अवरूद्ध हो रहा है। इससे यहां पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हाे पा रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 14 अगस्त तक के लिए बदरीनाथ तथा हेमकुंड की यात्रा को स्थगित किया गया है।उन्होंने बताया कि ट्रेकिंग रूट पर भी पर्यटकों के लिए आवाजाही पर सुरक्षा के दृष्टिगत रोक लगाई गई है। जैसे ही मौसम विभाग की ओर से कोई अपडेट जारी की जाती है। यात्रा को लेकर उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
