CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
रायपुर 12 अगस्त । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को बिलासपुर और रायपुर दोनों शहरों में कई महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:20 बजे पुलिस साउंड हेलिपेड पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के पं. सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय कौनी का दौरा करेंगे, उसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 बजे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे, जो 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे बहतराई इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां 1:45 बजे से 2:45 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
3:15 बजे तक आरक्षित समय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहतराई इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर साईस कॉलेज परिसर हेलीपेड, सीपत रोड, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
