करवाचौथ और दिवाली के बाद त्वचा की देखभाल जरूरी, जानिए दाग-धब्बों और बेजान त्वचा से जुड़े उपचार के विकल्प
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love – सरस मेला 4 नवंबर...
रायपुर, 12 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ शासन ने रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ अंतर्गत केलो नदी के सौंदर्यीकरण हेतु नवापाली एनीकट निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ 2 लाख 74 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह योजना निस्तारी, भू-जल संवर्धन और 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
योजना के अंतर्गत खरीफ में 50 हेक्टेयर और रबी में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। कार्य स्वीकृत राशि और समयावधि के भीतर ही पूरा किया जाएगा। तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग और मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण कार्य केवल बाधा रहित भूमि पर किया जाएगा और यदि भू-अर्जन की आवश्यकता पड़ी तो यह स्वीकृत राशि की सीमा के भीतर ही किया जाएगा। कार्य समय पर पूरा न होने पर नियमानुसार अर्थदंड और समय सीमा वृद्धि की प्रक्रिया लागू होगी।
राज्य शासन का यह निर्णय न केवल केलो नदी के सौंदर्यीकरण में योगदान देगा बल्कि स्थानीय कृषकों को सिंचाई के लिए सतत जल उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगा, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
