राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और...
Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर...
नई दिल्ली, 11 अगस्त । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक विरोध मार्च को लेकर इंडी गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी और इंडी गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं।
शिवराज सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा कि
राहुल गांधी बार-बार झूठ बोल रहे हैं, ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ बोला और जब सेना ने सारे तथ्य सामने रखे तो उनकी बोलती बंद हो गई। पहले उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए कि ईवीएम के कारण वे चुनाव हारते हैं, सबूत मांगे तो सबूत दिए नहीं। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो रणछोड़दास हो गए।
अब ईवीएम छोड़ दिया, अब एसआईआर पर आ गए, अब वोटर लिस्ट को बदनाम कर रहे हैं।
उन्होंने पूछा कि क्या कर्नाटक में कांग्रेस वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीती? क्या तेलंगाना में चुनाव आयोग की गलती के कारण जीती? क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों और गलतियों के कारण जीती? क्या डीएमके गठबंधन तमिलनाडु में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीता? क्या झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण बनी?
राहुल जी, क्या आप भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीते? क्या प्रियंका जी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीतीं हैं? क्या अखिलेश यादव भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीते हैं?
