रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
रायपुर, 11 अगस्त । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 660.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1106.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 334.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 596.6 मिमी, बलौदाबाजार में 557.6 मिमी, गरियाबंद में 543.5 मिमी, महासमुंद में 546.9 मिमी और धमतरी में 522.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 689.9 मिमी, मुंगेली में 689.1 मिमी, रायगढ़ में 807.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 875.1 मिमी, कोरबा में 723.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 649.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 602.3 मिमी, सक्ती में 736.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 522.1 मिमी, कबीरधाम में 493.4 मिमी, राजनांदगांव में 564.0 मिमी, बालोद में 629.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 816.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 465.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 498.8 मिमी, सूरजपुर में 829.3 मिमी, जशपुर में 754.5 मिमी, कोरिया में 781.6 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 725.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 780.8 मिमी, कोंडागांव में 511.3 मिमी, नारायणपुर में 706.1 मिमी, बीजापुर में 819.4 मिमी, सुकमा में 527.7 मिमी, कांकेर में 665.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 708.4 मिमी और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
