CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
नई दिल्ली, 11 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। वे इस परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे और श्रमजीवियों से संवाद भी करेंगे।
यह उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, आवास समिति (लोकसभा) के सभापति डॉ. महेश शर्मा सहित कई सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
सांसदों के लिए बने इस आवासीय परिसर में तमाम तरह की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। ग्रीन टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार यह प्रोजेक्ट जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग के मानकों और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 के अनुसार है। हाईटेक निर्माण तकनीक, खासकर एल्युमिनियम शटरिंग के साथ मोनोलिथिक कंक्रीट के इस्तेमाल से प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया गया। यह परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी अनुकूल है। हर आवासीय यूनिट में आवासीय और आधिकारिक दोनों कामों के लिए पर्याप्त जगह है। इसमें कर्मचारी आवास और सामुदायिक केंद्र भी है। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के अंदर सभी इमारतों का निर्माण स्ट्रक्चरल सेफ्टी के हिसाब से किया है और भूकंपरोधी है।
