Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
जगदलपुर, 10 अगस्त । हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के अंतर्गत आज रविवार काे छत्रपति शिवाजी वार्ड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महापौर संजय पाण्डे ने किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, वार्ड पार्षद श्याम सुंदर बघेल, दयामनी बघेल, कौशल्या साहू, प्रकाश झा, संजय चंद्राकर, योगेश शुक्ला, मोहन, मनमोहन बघेल समेत जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे। रैली वार्ड के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ी, जहां देश भक्ति के नारों “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” तथा “मोर तिरंगा मोर अभिमान” से पूरा क्षेत्र गूंज उठा । रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए एकता, देश प्रेम और राष्ट्रीय गर्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के घरों में तिरंगा ध्वज लगाया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है । हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसका सम्मान और गौरव बनाए रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत माता को नमन किया और देश की अखंडता, एकता व समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
