24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
नई दिल्ली, 10 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे में बेंगलुरु और देश के विभिन्न हिस्सों के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे बेंगलुरू मेट्रो येलो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे। दोपहर लगभग 1 बजे वे शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे जो देश के कई राज्यों को जोड़ेगी। इनमें बेंगलुरु-बेलगावी वंदेभारत एक्सप्रेस, अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस और नागपुर (अजनी)-पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।
