मतंगेश्वर महादेव मंदिर पर अच्छी बारिश की कामना के लिए विशेष पूजन एवं हवन किया
अश्विन चोपड़ा
उज्जैन। गोला मंडी में सावन माह के अंतिम दिन और श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर, शहर के 84 महादेव मंदिरों में से एक, 60वें नंबर के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान अखंड रामायण का पाठ किया गया, जिसका समापन हवन और पूर्ण आहुति के साथ हुआ। यह विशेष पूजन आसपास के क्षेत्रों में पानी की कमी और सूखे जैसे हालात को देखते हुए किया गया। समाजसेवी रोहित मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सामूहिक प्रार्थना महादेव से अच्छी बारिश के लिए की गई है। पूजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि उज्जैन सहित आसपास के सभी इलाके खुशहाल हों, सभी लोग निरोगी रहें, पेड़-पौधे हरे-भरे रहें और किसानों की फसलें अच्छी हों। आयोजन के दौरान शहर की समृद्धि और प्रकृति के संरक्षण की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस पूजन में भाग लिया और अच्छी बारिश के लिए कामना की। इस मौके पर पंडित श्याम शर्मा, पंडित सुनील शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश दुष्यानी, पंकज धनोतिया, महेश त्रिपाठी, सोनू मालवीय, ललित मालवीय, राहुल मालवीय, प्रिंस मालवीय, विशाल शर्मा, रितु जैन, शिल्पा मित्तल, प्रवीण राय, संजय राय, गुड्डू गुरु आदि लोग उपस्थित थे।