CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...
Spread the love‘ जयपुर, कलाम एकेडमी और समर...
Spread the loveरायपुर – महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा...
रायपुर 9 अगस्त । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन आज शनिवार काे रक्षाबंधन के दिन आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के दौरे पर रहेंगे, जहां आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली महिलाएं और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो उन्हें राखी बांधेंगी।
दंतेवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री शर्मा उन आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं से मुलाकात करेंगे, जो अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर कार्य कर रही हैं। दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो सुरक्षा और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग दे रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर इन बहनों द्वारा उपमुख्यमंत्री को राखी बांधने का कार्यक्रम निर्धारित है।
