कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
कांकेर, 8 अगस्त । रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर आज शुक्रवार काे नगर के शिक्षा संस्था जेपी इंटरनेशनल स्कूल में राखी विथ खाकी नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर उनका आभार प्रकट किया। इस दाैरान कांकेर के यातायात प्रभारी दीपक साव ने अपना उद्बोधन में कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं का यह स्नेह हमारे लिए बहुत खास है। आप जैसे बच्चों से मिलने और उनका प्रेम पाना हमारे कठिन कार्यों को भी आसान बना देता है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय मे आये अतिथि गण एवं प्राचार्य द्वारा मॉं सरस्वती का पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुती दी गई। कक्षा 12वीं की छात्रा कु. मौसमी कुडोपी द्वारा राखी विथ खाकी को उद्घोषित किया गया इसके पश्चात संगीत विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति परब और सुआ नृत्य की प्रस्तुती दी। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढाते हुए विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई हुई सुंदर राखियां सभी अतिथि गणों जिसमें यातायात प्रभारी दीपक साव ,यातायात बल से प्रधान आरक्षक पवन नेताम ,आरक्षक हेमराज वट्टी, महिला आरक्षक अन्नपूर्णा नाग,नगर सौनिक रवि यादव,सूरज बैस एंव महिला रक्षा टीम से प्रधान आरक्षक सौशिल्या टेकाम, महिला आरक्षक शांति ठाकुर, टिकेश्वरी ध्रुव, आरक्षक देवकरण टांडिया को राखी बांधे और उन्हें मिठाई भेंट की । इसके पश्चात कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए कक्षा 11 की छात्रा सुश्री अमृता शिंदे ने समापन आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लिकेश्वर गुप्ता के द्वारा किया गया। में प्रधान अध्यापिका श्रीमती ईस्मिथ जस्साल, एवं अन्य स्टाफ के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
