राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
रायपुर, 8 अगस्त । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार काे राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर चलने वाले इस दौरे में वे एम.ओ.यू. हस्ताक्षर से लेकर युवा फेलोशिप छात्रों से संवाद और साहित्यिक कार्यक्रम तक भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन्स से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक “एम.ओ.यू. हस्ताक्षर कार्यक्रम” में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे 12:30 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
दोपहर 2:00 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे और 2:25 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक वे “सीएम फेलोशिप छात्रों के साथ चर्चा” में शामिल होंगे, जहां राज्य के प्रतिभावान युवाओं से संवाद किया जाएगा। इसके पश्चात वे 3:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 4:00 बजे मैक ऑडिटोरियम (महाराजा अग्रसेन कॉलेज सभागृह), समता कॉलोनी, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” पुस्तक का विमोचन करेंगे, जो पद्मश्री स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम समापन के बाद 5:00 बजे वे मैक ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 5:10 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।
