एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
अमृतसर,(माधव एक्सप्रेस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दे दिया है। इसी के साथ सीएम भगवंत मान को हत्या की धमकी दी गई, जिससे राज्य में हलचल मच गई है। दरअसल पन्नू ने एक वीडियो जारी कर फरीदकोट में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, साथ ही खालिस्तान समर्थक गतिविधियों को हवा देने की कोशिश की है। 15 अगस्त को भगवंत मान निशाने पर रहोगे, यह सीधा संदेश वीडियो में पन्नू ने दिया। उसने कहा है, कि फरीदकोट में तिरंगा फहराने का विरोध करेंगे, खालिस्तान का झंडा लहराओ। हिंदू समाज को चेतावनी देते हुए कहा गया, कि यदि वे खालिस्तान का समर्थन नहीं करेंगे, तो खालिस्तान बनने पर हिसाब लिया जाएगा। पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर लोगों को उकसाने की भी कोशिश की। तीन जगहों पर लिखे खालिस्तानी नारे पन्नू ने दावा किया है, कि अमृतसर बस स्टैंड के पास एक मंदिर, खालसा कॉलेज की दीवार और जिला कोर्ट परिसर में एसएफजे जिंदाबाद, भगवंत मान मुर्दाबाद, और खालिस्तान जैसे नारे लिखवाए गए हैं। इस पर मंदिर के पुजारी जतिंदर अरोड़ा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह मंदिर की दीवार पर नारे पाए गए थे। मंदिर समिति ने पुलिस को तुरंत सूचित किया और दीवारों को फिर से पेंट करवा दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच शुरू पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस धमकी को गंभीरता से ले रही हैं। सीएम भगवंत मान की सुरक्षा पहले से ही हाई अलर्ट पर है, खासकर 15 अगस्त के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
