गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 07 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आगामी 12 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जिले के जलाशयों में जलभराव की स्थिति वर्ष 2024-25 रवि फसल की उपलब्धि तथा वर्ष 2025-26 खरीफ फसल का लक्ष्य निर्धारण, खाद, बीज, कीटनाशक भंडारण, वितरण एवं उपलब्धता आदि की समीक्षा की जाएगी।
