पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
कोंडागांव, 07 अगस्त 2025
राज्य शासन के निर्देशानुसार “बने खाबो बने रहिबो नाम से चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोण्डागांव द्वारा अभियान के तीसरे दिन कोण्डागांव के मिष्ठान भण्डार, होटलों और स्ट्रीट फूड वेडर्स की जांच की गई। स्ट्रीट फूड वेडर्स को जागरूक करने हेतु हेड कव्हर वितरीत किया गया और होटल संचालकों को अपने खाद्य परिसर में न्यूज पेपर का उपयोग नहीं करने के संबंध में डिस्प्ले लगवाया गया। इसके साथ ही प्रेम स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट, कोण्डागांव से बर्फी का नमूना लिया गया। इसी प्रकार पटेल होटल, शामपुर से जांच हेतु गुलाब जामुन और बालूशाही का नमूना, राधे बीकानेर स्वीट्स से मावा और नमकीन मिक्चर का नमूना तथा अन्ना मिक्चर से भी नमकीन मिक्चर का नमूना लेकर इन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला-कोण्डागांव द्वारा, “बने खाबो बने रहियो” जागरूकता अभियान के तहत कुल पंद्रह नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं तथा मिष्ठान भण्डार, होटलों और स्ट्रीट फूड वेडर्स को खाद्य सुरक्षा एव मानक अधिनियम 2006 की जानकारी देकर, साफ सफाई, स्वच्छता, अखबारी कागज के उपयोग को हतोत्साहित कर, तेल को बार बार गर्म कर उपयोग करने को हतोत्साहित कर, खाद्य सामाग्रियों के उचित रख रखाव, फूड हैंडलर्स की स्वच्छता का महत्व, वर्षा ऋतु में ध्यान देने वाली विशेष सावधानियों आदि के बारे में जानकारी देकर, हेड कव्हर वितरित कर जागरूक करने का प्रयास किया गया और इनका पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।
