नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
महासमुन्द 06 अगस्त 2025 जिला पंचायत महासमुन्द में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री विजय कुमार लहरे के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन समय-सीमा में किये जाने हेतु जिले के समस्त विकासखण्ड नोडल अधिकारियों का समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया। बैठक में कमलनारायण चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुन्द के द्वारा एजेण्डावार चर्चा किया गया। नवसाक्षर व स्वयंसेवी अनुदेशकों की सूची प्रपत्र अनुसार, 2025-26 का लक्ष्य विकास खंडवार, लक्ष्य के विरुद्ध पोर्टल में प्रविष्टि की संख्या, पोर्टल में प्रविष्टि हेतु शेष संख्या, स्थानांतरण से प्रभावित स्कूल यूजर व सर्वेयर की जानकारी, 2025-26 हेतु वास्तविक लक्ष्य संख्या, विकास खंडवार केंद्र संख्या, सितंबर 2025 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, मार्च 2026 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, नव साक्षरो हेतु उल्लास केंद्र में प्राप्त पुरानी उल्लास प्रवेशिका की जानकारी, आदर्श उल्लास केंद्र का नाम विकास खंडवार, उल्लास केंद्र संचालन की जानकारी, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद विवाद प्रतियोगिता के संबंध में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में श्रीमती सम्पा बोस ए.पी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम, विनोद कुमार शुक्ला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना, श्रीमती तारिका कुंजाम सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद, रामता मन्नाडे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा, सतीश स्वरूप पटेल बी.आर.सी.सी. सरायपाली, समस्त विकासखण्ड के नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम ईश्वर चन्द्राकर महासमुंद, जगदीश नेताम सरायपाली, वीरेंद्र साहू बसना, अरुण कुमार देवता पिथौरा तुलसी राम पटेल प्रधान पाठक पिथौरा उपस्थिति रहे।
