प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
गुवाहाटी ,(माधव एक्सप्रेस )। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आंगनबाड़ी की शिक्षिका से सोमवार को बेलतला के बनगांव इलाके से दो झपटमार फोन छीन कर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में शिक्षिका द्वारा वशिष्ठ थाने में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर वशिष्ठ थाना प्रभारी कपिल पाठक के नेतृत्व में एक अभियान चलाकर दो झपटमारों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालमाटी के कमल राय और पाटरकुची के विशाल दास के रूप में की गई है। दोनों को खानापाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपित के पास से एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, शिक्षिका का मोबाइल फोन सहित 4 अन्य चोरों के मोबाइल फोन को जब्त किया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।
