एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
कांग्रेस कार्यकर्ता धरने के लिए विशेष ट्रेन से दिल्ली हुए रवानाजंतर मंतर पर 6 अगस्त को प्रदर्शन करेंगी तेलंगाना कांग्रेस राज्य विधानसभा से पारित हो चुका बीसी आरक्षण विधेयक
हैदराबाद, (माधवएक्सप्रेस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी के नेतृत्व में 6 अगस्त काे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के लिए तमाम राज्य कांग्रेस के कार्यकर्ता सोमवार को यहां से एक विशेष ट्रेन से रवाना हुए हैं। तेलंगाना कांग्रेस का तीन दिन का विराेध प्रदर्शन राज्य विधानमंडल से पारित पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी दिलाने की मांग को लेक करेगी।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति ने एक बयान जारी कर बताया कि राज्य कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की पिछड़ी जातियों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ‘चलो दिल्ली’ का ऐलान किया है। 6 अगस्त को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता आज चेरलापल्ली से एक विशेष ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, मंत्री पोन्नम प्रभाकर और वक्ति श्रीहरि ने चेरलापल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस राष्ट्रपति से पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को मंज़ूरी देने की मांग कर रही है। यह विधेयक तेलंगाना राज्य विधानमंडल ने पारित कर दिया। जाे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए लंबित है। इस विधेयक को मंज़ूरी दिलाने की मांग को लेकर तेलंगाना कांग्रेस कार्यकर्ता तीन दिन का आंदाेलन करेंगे। इसी के तहत 6 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। राज्य कांग्रेस के अनुसार प्रदेश के हर ज़िले से 25 कार्यकर्ता ट्रेन से दिल्ली गए हैं। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ और कांग्रेस के राज्य मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन भी इसी ट्रेन से नागपुर तक यात्रा करेंगे।
तेलंगाना कांग्रेस ने अपनी मांग काे लेकर 5 से 7 अगस्त तक सिलसिलेवार विरोध प्रदर्शनों की योजना बनाई है। इसी के तहत कांग्रेस सांसद मंगलवार को संसद में पिछड़ा वर्ग आरक्षण में वृद्धि पर चर्चा की मांग को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके बाद 6 अगस्त काे जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बाद में कांग्रेस नेता 7 अगस्त को राष्ट्रपति द्राैपदी से मिलकर अपनी मांग का ज्ञापन देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपन मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि राज्य सरकार से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण को मंजूरी देने के बावजूद केंद्र सरकार इसकी अनदेखी कर रही। उन्हाेंने केंद्र के इस रवैया की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे आरक्षण मिलने तक संघर्ष रखेंगी।
