कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
बलौदाबाजार, 4 अगस्त 2025
बलौदाबाजार वनमंडल के अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत थरगांव परिक्षेत्र के ग्राम कुशभांठा में 2 अगस्त को वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल, कुशभांठा में किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों क़ो पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को वनों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता संरक्षण के विषय में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को वनों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और उनकी रक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कुशभांठा के सरपंच चन्द्रशेखर नायक, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष टप्पूलाल नायक, प्रेमशीला नायक, स्कूल के प्राचार्य वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेन्द्र कुमार साहू, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल रूपेश्वरी दीवान, सुश्री मीनाक्षी साहू सहित विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
