दीपावली पूजन में वनस्पतियों का विशेष स्थान: प्रकृति, आस्था और समृद्धि का अद्भुत संगमडॉ. प्रियंका ढलवानी सहायक प्राध्यापक,
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
भुवनेश्वर, 3 अगस्त । रविवार को एक विध्वंसक घटना में संदिग्ध नक्सलियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया। माओवादियों द्वारा मनाए जा रहे ‘शहीद सप्ताह’ (28 जुलाई से 3 अगस्त) के अंतिम दिन यह घटना हुई । यह घटना झारखंड के करमपाड़ा और ओडिशा के रेंजेडा स्टेशन के बीच सरंडा वन क्षेत्र में हुई, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बिमलगढ़ रेलवे सेक्शन के अंतर्गत तड़के हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना के बाद प्रभावित खंड पर रेल संचालन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उधर ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जैगुआर्स की संयुक्त टीमों ने सरंडा वन क्षेत्र में व्यापक सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैक पर अन्य संभावित विस्फोटकों की जांच के लिए बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है।
करमपाड़ा (झारखंड) और रेंजेडा (ओडिशा) स्टेशन दोनों ही सीमा क्षेत्र में स्थित हैं और माओवादियों के लिए संवेदनशील माने जाते हैं।
