छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन...
Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज...
Spread the loveरायपुर। राजधानी से एक दिल दहला...
पूर्वी सिंहभूम, 2 अगस्त । झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में शनिवार को अचानक बाथरूम में फिसल कर गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनके सिर में गंभीर चोट और ब्रेन में ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।
मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर चिंता जताते हुए लिखा कि रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है, जिसके कारण उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और पूरे राज्य से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।
