CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके...
Spread the loveआरंग। ग्राम बनचरौदा के पास महानदी...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर से महानगरों तक सीधी...
धनबाद,(माधवएक्सप्रेस)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद पहुंचीं। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन पर बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से धनबाद पहुंचीं। तीन हेलिकॉप्टर हवाई पट्टी पर उतरे। एक हेलिकॉप्टर लगातार आकाश में चक्कर लगाता रहा, जबकि दो हेलिकॉप्टर एक के बाद एक सुरक्षित रूप से लैंड हुए। राष्ट्रपति मुर्मू और राज्यपाल का हवाई पट्टी पर झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्वागत किया। इनके अलावा स्वागत करने वालों में सचिव अमिताभ कौशल, आईजी अखिलेश कुमार झाख, आईजी क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, आयुक्त पवन कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार शामिल रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति और राज्यपाल का अभिवादन किया।
