प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
लंदन (माधवएक्सप्रेस)। अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर एक सफल कारोबारी है। शार्दुल और मिताली की लव मैरिज है। लंब डेटिंग के बाद शार्दुल ने नवंबर 2021 में मुंबई में एक सादे सगाई समारोह में मिताली को प्रपोज किया था। इस कार्यक्रम में जिसमें रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे टीम के साथी खिलाड़ियों सहित उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। इसके 2 साल बाद उन्होंने 27 फरवरी 2023 को मुंबई के पास कर्जत में एक भव्य मराठी शैली में शादी की। इस समारोह में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चाहर सहित भारतीय क्रिकेट की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं थी। शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली ने बी.कॉम की डिग्री हासिल की थी। मिताली के पिता एक बिजनेसमैन हैं, कॉमर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद मिताली ने एक कंपनी में सेक्रेटरी के रूप में अपना करियर शुरू किया। हालांकि उन्हें यह काम पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपना बेकरी कारोबार शुरू किया। जो तेजी से बढता गया। आज वह इस बिजनेस से करोड़ों रुपये कम रही हैं।
