प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25...
Spread the loveसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25...
Spread the love नई दिल्ली, 10 अक्टूबर ।...
Spread the loveकंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को...
कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में अर्जुन और शबरी के उदाहरण से मिली प्रेरणा
खैरागढ़, 31 जुलाई 2025
जिले के आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ रायपुर, श्री विजय दयाराम के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, राजनांदगांव के समन्वय से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित अतिथि ने कक्षा 12वीं के लगभग 170 छात्र-छात्राओं को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मार्गदर्शन दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने ‘कैरियर’ और ‘व्यवसाय’ शब्दों का सरलता से विश्लेषण करते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण, धैर्य और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित किया।
उदाहरण स्वरूप महाभारत के अर्जुन की एकाग्रता और रामायण की शबरी की प्रतीक्षा को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को बताया गया कि सफलता समय लेती है, परंतु धैर्य और समर्पण से ही संभव है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गीत “रुक जाना नहीं तू कहीं हारकर” और हरिवंश राय बच्चन की कविता “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” के माध्यम से प्रेरणा दी गई।
