Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
कोलकाता, 31 जुलाई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार रात हावड़ा स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसी मंदिर में संत रामकृष्ण परमहंस ने पुजारी के रूप में सेवा दी थी।
दर्शन के दौरान राष्ट्रपति ने मां काली के चरणों में प्रसाद अर्पित किया और आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अगरबत्ती और पंच प्रदीप जलाकर देवी का आह्वान किया। मंदिर के पुरोहितों की सहायता से सम्पन्न हुई पूजा में राष्ट्रपति ने गहरी आस्था प्रकट की।
पूजा के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रानी रासमनी द्वारा स्थापित इस लगभग दो सौ वर्ष पुराने मंदिर परिसर के इतिहास और इसकी सांस्कृतिक महत्ता को समझा। यह मंदिर हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है और बंगाल के आध्यात्मिक जीवन में इसका विशेष स्थान है।
इससे पहले दिन में राष्ट्रपति ने नदिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
