ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु युवाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी
अम्बिकापुर 29 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर अंबिकापुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त प्रयास से “संभाग स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ 2025” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानी रजक द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सहायक संचालक श्रीमती नीतू मांडवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस. एन. पाण्डेय (जिला समन्वयक, एनएसएस) एवं श्री खेमकरण अहिरवार (जिला संगठक, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पौध भेंट कर किया गया। दौड़ की शुरुआत पी.जी. ग्राउंड अंबिकापुर से हरी झंडी दिखाकर की गई। इस मैराथन दौड़ में सरगुजा संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा रेड रिबन क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करना।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं के उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में बालक वर्गः प्रथम – कुंदन साहू (राजीव पी.जी. कॉलेज, अंबिकापुर),द्वितीय – राहुल कुमार सिंह (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), तृतीय – तेज सिंह (शास. रेवती रमण महाविद्यालय, सूरजपुर), चतुर्थ – कर्मा सन्यासी (आर.बी.आर. कॉलेज, जयपुर) पंचमदृप्रीतम राजवाड़े (शास. रेवती रमण महाविद्यालय, सूरजपुर)
बालिका वर्गः में प्रथमदृजेनिसा तिर्की (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), द्वितीयदृसोनकुमारी सिंह (राजीव पी.जी. कॉलेज, अंबिकापुर), तृतीयदृअंकिता (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), चतुर्थ – मिथिला चौहान (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), पंचम – मानसी राजवाड़े (राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय)
पुरस्कार राशिः में प्रथम स्थान – 2000 रुपए, द्वितीय – 1500 रुपए, तृतीय – 1000 रुपए एवं अन्य प्रतिभागियों को 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती प्रियलता जायसवाल, श्री मिथलेश गुर्जर, सुश्री सविता यादव, सुश्री सीमा बंजारे, सुश्री पूजा रानी, सुश्री ज्योत्सना राजभर, सुश्री अर्चना सोनवानी, श्रीमती गोल्डन सिंह, श्री नितेश यादव, श्री सुन्दर राम सहित स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। यह आयोजन न केवल खेल व स्वास्थ्य के प्रति प्रेरणा बना, बल्कि समाज में जन-जागरूकता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का सशक्त संदेश भी दिया गया।
