बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर मेन्यू में किया गया बदलाव
नई दिल्ली (माधवएक्सप्रेस)। संसद की कैंटीन में अब बंगाल की मशहूर भेटकी मछली परोसी जाएगी, जिससे टीएमसी सांसदों में खासा उत्साह है। अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कैंटीन के मेन्यू में बदलाव किया है, जिसमें पौष्टिकता और स्वाद को प्राथमिकता दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए मेन्यू में रागी-बाजरा इडली, ज्वार उपमा, मूंग दाल चीला, और उबली सब्जियों के साथ ग्रिल्ड भेटकी मछली जैसे व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। भेटकी जो बंगाल की एक लोकप्रिय मछली है, इसके मेन्यू में शामिल करने से टीएमसी सांसद खुश हैं। एक टीएमसी सांसद ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भेटकी हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसे संसद की कैंटीन में देखना गर्व की बात है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बदलाव का उद्देश्य सांसदों, अधिकारियों और आगंतुकों की सेहत को बढ़ावा देना बताया है। मेन्यू में कम कैलोरी, कम सोडियम, और उच्च फाइबर व प्रोटीन युक्त व्यंजनों पर जोर दिया है। इसके साथ ही ग्रीन टी, हर्बल चाय, मसाला सत्तू, और गुड़ युक्त आम पन्ना जैसे पेय पदार्थ भी शामिल किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी सांसदों का कहना है कि यह कदम न केवल स्वास्थ्य को प्रोत्साहन देगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यंजनों को भी राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाएगा। दूसरी ओर कुछ सांसदों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब संसद की कार्यवाही के बीच बंगाली स्वाद का आनंद लिया जा सकेगा।
