ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 जुलाई 2025
जनदर्शन के आवेदनों को तत्काल संज्ञान में लेकर निराकृत करने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में सुनवाई के दौरान राजस्व मामले में स्थगन आदेश का पालन सुनिश्चित करने, बटवारा के आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही नक्शा बटांकन, नक्शे में सुधार, भू-अर्जन मुआवजा, आर्थिक सहायता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, दुर्घटना बीमा राशि का भुगतान, रोजगार दिलाने आदि से संबंधित आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन अधिकार पत्र की मांग से संबंधित आवेदनों का परीक्षण करने और पात्र नहीं होने पर आवेदक को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने और मवेशी मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। जनदर्शन में 18 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।
