मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
कामरूप (असम), (माधवएक्सप्रेस)। दक्षिण कामरूप के छयगांव के गनकपारा में बीती मध्य रात्रि को यह सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। छोटे भाई ने दाव (धारदार हथियार) से हमला कर बड़े भाई की हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि नवगठित बोको-छयगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गनकपाड़ा नंबर-1, निवासी गुप्तामणि दास ने दाव से हमला कर अपने बड़े भाई पंकज दास की हत्या कर दी। मृतक पंकज दास अक्सर शराब पीकर घर में आए दिन उत्पात मचाता रहता था। इससे गुस्साए गुप्तमणि दास ने बीती रात के समय पंकज दास की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही साेमवार तड़के घटना स्थल पर छयगांव पुलिस पहुंचकर जांच आरंभ की। पुलिस टीम ने हत्या के आरोपित गुप्तमणि दास को गिरफ्तार कर छयगांव थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को छयगांव थाने लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
