गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
*नगर में नालो एवं नालिया सड़क सार्वजनिक स्थलों पर कचरा डालने पर चालानी कार्यवाही*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला नगर परिषद ने कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब घर, दुकान या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने पर चालान किया जाएगा। इस सम्बन्ध मे पूर्व मे भी कई बार सार्वजनिक रूप से मुनादी करवाई गई, नियमित कचरा संग्रहण वाहन भी कचरा संग्रहण कर रहा है किन्तु फिर भी नगर कि सड़कों, नालों, नालियों मे कचरा फेका जाता है जो कि नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने मे बाधक है। कल दिनांक 26/07/25 को निकाय कर्मचारियों के रात्रि भ्रमण के दौरान श्री महाँकाल मेडिकल के बाहर कचरा फेका जाना पाया गया जिससे सम्बंधित दुकानदार को आज दिनांक 27/07/25 को सडक पर कचरा फेकने और गंदगी फैलाने पर 500/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। और पुनः इस तरह सार्वजनिक स्थल पर गंदगी ना फैलाने की हिदायत दी गई। यदि आपके आस पास कोई भी व्यक्ति दुकान, नाला, नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलता है तो उसकी सुचना दूरभाष के माध्यम से फोटो के साथ साँझा करें। सूचनादाता द्वारा सुचना देने पर सम्बंधित का नाम गोपनीय रखा जावेगा एवं कचरा फैलाने वाले के विरुद्ध दंडात्मक कार्यावही की जावेगी। आप समस्त नगर वासियो से भी आग्रह है की किसी भी सार्वजनिक जगह पर कचरा ना फेके और अपने घरों एवं दुकानों का कचरा डस्टबिन मे ही डाले। प्रत्येक व्यापारी छोटे हो या बड़े सभी डस्टबिन अवश्य रखे। यदि दुकानदारों के पास डस्टबिन नहीं पाया जावेगा तो ऐसी स्थति मे भी सम्बंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसपर सख़्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी।
