नागचंदेश्वर मंदिर के दर्शन के लिये डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था
उज्जैन: दिनांक 29.07.2025 को नागपंचमी के त्योहार पर श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में श्री नागचंदेश्वर मंदिर के दर्शन के लिये लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस दिन यातायात का अत्याधिक दबाव रहने की संभावना है, दिनांक 28.07.2025 एवं दिनांक 29.07.2025 को यातायात को सुगम बनाने के लिये निम्नानुसार डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
डायवर्सन एवं पार्किंग प्लान
1 बड़नगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा से भैरूपुरा होकर शंकराचार्य चौराहे के पास कार्तिक मेला मैदान (पी-9) में पार्क होंगें।
2 नागदा की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड़ से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (पी-10) में पार्क होंगें।
3 आगर से आने वाले वाहनों को मकोड़ियाआम चौराहा से खाकचौक से जाट धर्मषाला से जूनासोमवारिया से कार्तिक मेला ग्राउंड (पी-9) में पार्क कराये जायेंगें।
4 आगर से आने वाले बसों एवं बड़े वाहनों को चौपाल सागर से उन्हेल नाका से साडू माता की बावड़ी से कुत्ता बावड़ी से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (पी-10) मे पार्क कराये जायेगें।
5 मक्सी, देवास, भोपाल, इन्दौर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को मन्नत गार्डन (पी-5) एवं इंपीरियल गार्डन पार्किंग (पी-4), कर्कराज पार्किंग (पी-7) एवं हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क कराया जायेगा।
6 पार्किंग (पी-5) के भर जाने पर मक्सी, इन्दौर, देवास, भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान (पी-3) एवं प्रशांतिधाम पार्किंग (पी-1) में पार्क कराया जायेगा।
दो-पहिया वाहन पार्किंग प्लान
1 इंदौर, देवास, मक्सी रोड़ से आने वाले समस्त दो पहिया वाहन हरिफाटक चौराहे से आगे लालपुल टर्निंग से कर्कराज पार्किंग में पार्क कराये जायेगें।
2 बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो पहिया वाहनों को कर्कराज पार्किंग (पी-7) एवं शंकराचार्य चौराहे के पास गुरूद्वारा (प्रस्तावित अस्पताल) की भूमि (पी-11) पर पार्क कराया जायेगा।
भारी वाहन डायवर्सन प्लान
1 इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से नरवर बाईपास होकर मारूती शोरूम, शैफी पेट्रोल पंप से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर डायवर्सन किया जायेगा।
2 मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्रीसिंथेटेक्सि से शैफी, मारूती शोरूम से देवास रोड़ दताना होकर फोरलेन से इंदौर एवं देवास, भोपाल के लिये ओर डायवर्सन किया जायेगा।
3 नागदा, उन्हेल से उज्जैन होकर इदौर, देवास की ओर जाने वाले भारी वाहनों को साडू माता की बावडी से आगरनाका, मण्डी चौराहा, पंड्याखेड़ी से पाईप फैक्ट्री चौराहा, नागझिरी होते हुये दताना से इन्दौर, देवास की ओर डायवर्सन किया जायेगा।
आकस्मिक पार्किंग
उपरोक्त पार्किंग क्षेत्रों के पूर्णतः भर जाने पर प्रशांतिधाम एवं शनि मंदिर पार्किंग को आकस्मिक पार्किंग के लिये उपयोग किया जायेगा।
वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र / मार्ग
उक्त मार्गों पर दिनांक 28.07.2025 के दोपहर 12:00 बजे से समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगें
1 हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश दिनांक 28.07.2025 के सायं 04:00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
2 हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
3 जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
4 शकराचार्य चौराहे से नरसिंहघाट तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
5 शंकराचार्य चौराहे से दानीगेट की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
6 भूखीमात टर्निंग से नरसिंहघाट की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
7 दौलतगंज से लोहा पुल की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
8 कंठाल चौराहे से छत्री चौक तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
9 तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
10 दानीगेट से गणगोर दरवाजा हरसिद्धी पाल की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
11 के.डी. गेट से टंकी चौराहा तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
12 भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग स्थल
पी-1 प्रशांतिधाम पार्किंग-क्षेत्रफल-19152 वर्ग मीटर क्षमता-825 चार-पहिया वाहन मंदिर से दूरी लगभग 5 किमी इसमे इंदौर की ओर से आने वाले चार पहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
पी-3 इंजीनियरिंग कालेज मैदान पार्किंग-क्षेत्रफल-14477 वर्ग मीटर क्षमता-620 चार-पहिया वाहन मंदिर से दूरी लगभग 4.5 किमी इसमे मक्सी तथा देवास की ओर से आने वाले चार पहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
पी-4 इंपीरियल गार्डन पार्किंग-क्षेत्रफल-7291 वर्ग मीटर क्षमता-930 दो पहिया वाहन मंदिर से दूरी लगभग 1.5 किमी इसमे इंदौर, देवास एवं मक्सी ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
पी-5 मन्नत गार्डन पार्किंग-क्षेत्रफल-11834 वर्ग मीटर क्षमता-515 चार-पहिया वाहन (1500 दो-पहिया वाहन) मंदिर से दूरी – लगभग 1.4 किमी इसमे इंदौर, देवास एवं मक्सी ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
पी-6 हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग-क्षेत्रफल – 7339 वर्ग मीटर क्षमता-315 चार-पहिया मंदिर से दूरी- लगभग 1 किमी
इसमे व्ही.आई.पी. वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
पी-7 कर्कराज पार्किंग-क्षेत्रफल-18446 वर्ग मीटर क्षमता-800 कार मंदिर से दूरी लगभग 1.5 किमी इसमे शासकीय वाहनों एवं व्ही.आई.पी. वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
पी-9 कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग-
क्षेत्रफल-37142 वर्ग मीटर क्षमता-1550 चार पहिया वाहन इसमे मक्सी एवं बड़नगर से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
मंदिर से दूरी-लगभग 1.5 किमी
पी-10 क्षत्रीय राठौर तेली समाज पार्किंग-क्षेत्रफल लगभग 5 बीघा क्षमता-400 चार-पहिया वाहन मंदिर से दूरी-लगभग 2 किमी इसमे आगर एवं नागदा से वाने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।
पी-11 गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल मैदान पार्किंग-क्षेत्रफल लगभग 16000 वर्ग मीटर क्षमता-2000 दो-पहिया वाहन मंदिर से दूरी-लगभग 2 किमी इसमे आगर, बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जायेगी।