मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
नई दिल्ली, 27 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूनेस्को ने महाराष्ट्र के 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स का दर्जा दिया है। रायगढ़, तोरणा और प्रतापगढ़ जैसे किले न केवल स्थापत्य का प्रतीक हैं, बल्कि स्वराज्य की भावना के अमर संदेशवाहक भी हैं।
प्रधानमंत्री ने मन की बात के 124वें एपिसोड में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की आवश्यकता दोहराई, ताकि विभाजन के दर्द और बलिदान को स्मरण रखा जा सके। उन्होंने बाल गंगाधर तिलक और विनायक सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय गणित और रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों की अभूतपूर्व सफलता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इंस्पायर- मानक जैसी योजनाओं से नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
