Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
पटना,(माधवएक्सप्रेस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (एलजेपी-आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर एक भार फिर से सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगाम लगाने की अपील की है। केंद्रीय मंंत्री और बिहार में सरकार को समर्थन दे रही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें दुख है कि बिहार में उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करना पड़ रहा है, जो अपराध पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पुलिस एवं प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक हो चुकी है।
उन्होंने कहा, मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बिहार की जनता को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। गयाजी में एक महिला होमगार्ड अभ्यर्थी के साथ एंबुलेंस में हुए दुष्कर्म की घटना पर भी चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो चुका है। एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं और बिहार में अपराध की एक श्रृंखला बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या, दुष्कर्म और लूट जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में और भी भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
चिराग ने कहा कि कुछ लोग इसे चुनावी साजिश बता रहे हैं। सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजान दिया जा रहा है, लेकिन आखिरकार जिम्मेदारी तो राज्य सरकार और प्रशासन की ही बनती है।
उन्होंने कहा कि या तो पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह विफल हो चुकी है, या फिर सब कुछ लीपापोती करके ढकने की कोशिश हो रही है। अब ऐसा लग रहा है कि बिहार और बिहारी की सुरक्षा इस सरकार के बस की बात नहीं रही। राज्य सरकार से उन्होंने समय रहते जरूरी कदम उठाने की अपील की।
