मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
न्यूहिमालया एजुकेशनल एकेडमी, थांदला के छात्रों की ज़िला स्तरीय
बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार सफलता
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला – न्यू हिमालया एजुकेशनल एकेडमी, थांदला के छात्र मास्टर हर्षिल चाजेड़ एवं मास्टर अब्बास बोहरा ने अंडर-17 ज़िला स्तरीय इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में सिंगल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में मास्टर हर्षिल चाजेड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डबल्स वर्ग के फाइनल में हर्षिल चाजेड़ एवं अब्बास बोहरा की जोड़ी उपविजेता रही। दोनों छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या सीमा शुक्ला एवं चेयरमैन श्री बुरहान कल्याणपुरा ने छात्रों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय द्वारा छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। न्यू हिमालया एजुकेशनल एकेडमी शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी संतुलित विकास हेतु प्रतिबद्ध है। अनुभवी शिक्षकवृंद, अनुशासित वातावरण एवं मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करना ही संस्था का उद्देश्य हे जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। विद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को आत्मविश्वासी, संस्कारयुक्त एवं सक्षम नागरिक बनाना है।
